अयोध्या: मिल्कीपुर बीडीओ ज्योति को पीसीएस में तीसरा स्थान
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की मिल्कीपुर विकासखंड मुख्यालय पर बतौर खंड विकास अधिकारी तैनात ज्योति शर्मा को उत्तर प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा 2018 में तृतीय स्थान हासिल हुआ है। शुक्रवार को पीसीएस के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। इसके पूर्व भी ज्योति शर्मा ने पीसीएस की परीक्षा दी थी। हालांकि मेरिट सूची में क्रमांक …
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की मिल्कीपुर विकासखंड मुख्यालय पर बतौर खंड विकास अधिकारी तैनात ज्योति शर्मा को उत्तर प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा 2018 में तृतीय स्थान हासिल हुआ है। शुक्रवार को पीसीएस के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।
इसके पूर्व भी ज्योति शर्मा ने पीसीएस की परीक्षा दी थी। हालांकि मेरिट सूची में क्रमांक नीचे होने के चलते उनका चयन खंड विकास अधिकारी के पद पर हुआ था। मूल रूप से कृष्ण की जन्म स्थली मथुरा की रहने वाली ज्योति शर्मा को प्रदेश सरकार में खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर के रूप में पहली पोस्टिंग दी थी।
सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली ज्योति के पिता प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं। वही माता गृहणी बताई गई है।
