बहराइच: किराए के मकान में युवती ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बलरामपुर जनपद निवासी एक युवती शहर में किराए के मकान में अकेली रहती थी। रविवार को उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट भी युवती के पास से बरामद हुआ है। पुलिस ने सुसाइड नोट को सुरक्षित रखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बलरामपुर जनपद के उतरौला थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला निवासी पारुल गुप्ता (25) पुत्री वीरेंद्र गुप्ता कोतवाली देहात के सरस्वती नगर मोहल्ला निवासी राजकुमार जायसवाल के यहां किराए के मकान में रहती थी। उप निरीक्षक हरि सिंह ने बताया कि रविवार को पारुल गुप्ता का शव फंदे से कमरे में लटकता मिला। उन्होंने बताया कि मकान मालिक की सूचना पर शव को बाहर निकाला गया। 

शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने किसी खास को इंगित करते हुए पत्र लिखा है। उप निरीक्षक ने बताया कि सुसाइड नोट को सुरक्षित रख लिया गया है। लड़की जिले में प्राइवेट जाब करती थी। देहात कोतवाल मनोज कुमार पांडे ने बताया कि परिवार के लोग बलरामपुर से आ गए हैं। जैसे तहरीर मिलेगी, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अब भूगर्भ जलस्तर की मिलेगी रियल टाइम ऑनलाइन जानकारी, खर्च होगा 32.60 लाख

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा