प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: अनिल तिवारी
बैठक में संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
अयोध्या, अमृत विचार। प्रधानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर रविवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती व पूर्वी उत्तर प्रदेश में सम्मेलन कराने पर विस्तार मंथन किया गया।संगठन के प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी ने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किया जा रहा है, यदि बात नहीं बन रही तो संघर्ष भी किया जा रहा है। वहीं संगठन की मजबूती पर भी बल दिया जा रहा है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में होने वाले सम्मेलन को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर, अखिलेश पांडेय, इंदूसेन यादव, विजय गौड़, मुकेश पंडित, मुकुल आनंद, अमरनाथ, मो. नईम, सुभाष, ओम प्रकाश, सुरेश सिंह, रक्षा राम यादव, आनंद, आदर्श, श्रवणजीत सहित सहित कई लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अब भूगर्भ जलस्तर की मिलेगी रियल टाइम ऑनलाइन जानकारी, खर्च होगा 32.60 लाख
