Mahoba News: हादसे में ग्रामीण की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, सीओ और एसडीएम समझाने पहुंचें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में हादसे में ग्रामीण की मौत।

महोबा में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सीओ और एसडीएम के समझाने बुझाने के आधा घंटे बाद जाम खोला।

महोबा, अमृत विचार। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम भरवारा के पास एक असंतुलित क्रूजर गाड़ी ने सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठे ग्रामीण को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद असंतुलित क्रूजर खाई में जाकर पलट गई। जिससे क्रूजर सवार आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को बाहर निकाला।

पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना से गुस्सा आए ग्रामीणों ने झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया जाम की खबर मिलते ही उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ को कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझा बूझकर आधा घंटे बाद जाम खुलवाया। आधा घंटे तक जाम लगा रहने से तमाम वहां जाम में फंस गए जिससे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा

थाना पनवाड़ी के ग्राम सुगिरा निवासी जवाहर राजपूत  52 सब्जी बेचने का काम करता है। शुक्रवार को वह सब्जी बेचने के बाद सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे बैठ गया। तभी महोबा से सवारियां भरकर पनवाडी जा रही क्रूकर गाड़ी असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतारकर पेड़ के नीचे बैठे ग्रामीण के ऊपर चढ़ गई जिससे उसकी मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद चालक घबरा गया। जिससे असंतुलित क्रूजर खाई में जाकर पलट गई। क्रूजर पलटते ही चीज पुकार मच गई। क्रूजर में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकल गया इसके बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायलों मे पनवाड़ी निवासी शकुंतला 55, हरिदास 65, सुगिरा निवासी मुन्ना 42 सहित आधा दर्जन लोग शामिल हैं।

दुर्घटना से गोसाई ग्रामीणों ने हाईवे में जाम लगाकर विरोध जताया जहां स्थल पर मृतक की पत्नी मुन्नी भी अपने बच्चों को लेकर पहुंच गई ग्रामीण की मौत से घर पर कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने पीड़िता को सहायता राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता