समाजसेवी स्वामी अग्निवेश का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

समाजसेवी स्वामी अग्निवेश का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। आर्य समाज के सुविख्यात नेता स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार को 80 साल की उम्र में दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी सांइसेज में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल रिकार्ड अनुसार उनकी मौत शाम 6:30 बजे हुई। आईएलबीएस ने अपने बयान में कहा कि स्वामी अग्निवेश को शुक्रवार शाम …

नई दिल्ली। आर्य समाज के सुविख्यात नेता स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार को 80 साल की उम्र में दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी सांइसेज में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल रिकार्ड अनुसार उनकी मौत शाम 6:30 बजे हुई। आईएलबीएस ने अपने बयान में कहा कि स्वामी अग्निवेश को शुक्रवार शाम 6 बजे दिल का दौरा पड़ा। उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने शाम 6.30 बजे अंतिम सांस ली।

स्वामी को मंगलवार को आईएलबीएस में भर्ती कराया गया था। वह गंभीर रूप से बीमार थे और लीवर सिरोसिस से पीड़ित थे। मंगलवार से कई अंगों के फेल होने के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, जहां शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ गई।

हरियाणा के एक पूर्व विधायक स्वामी अग्निवेश ने 1970 में एक राजनीतिक पार्टी आर्य सभा की स्थापना की थी, जो आर्य समाज के सिद्धांतों पर आधारित है। वह धर्मो के बीच संवाद के लिए जाने-जाते थे।

अग्निवेश सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में विभिन्न क्षेत्रों में भी शामिल थे, जिसमें कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान शामिल हैं। जन लोकपाल विधेयक को लागू करने के लिए 2011 में चलाए गए इंडिया अगेंस्ट करप्शन अभियान के दौरान वह अन्ना हजारे के प्रमुख सहयोगी भी रहे थे।

ताजा समाचार

WPL 2025 : मुंबई इंडियंस की हार के बाद चार्लोट एडवर्ड्स ने अंपायरिंग पर उठाए सवाल, बोलीं-इसे पचा पाना वास्तव में मुश्किल है...
लखनऊ में बंदरों का आतंक, युवक ने छत से लगाई छलांग
Jaunpur News: कुंभ से लौट रहे तीर्थयात्रियों के वाहन को ट्रक ने पीछे से मारा टक्कर, एक की मौत, 10 घायल
नई रेलवे दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, 18 लोगों की मौत, कुली ने कहा- हाथगाड़ी पर ढोए शव, पहले कभी नहीं देखी इतनी भीड़
Gonda News: फंदे से लटकता मिला युवती का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
New Delhi स्टेशन पर हादसे के बाद रेलवे स्टेशनों में हाई अलर्ट घोषित: कानपुर सेंट्रल में DM ने किया निरीक्षण, यात्रियों से बातचीत कर...