बरेली: भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल में बेरोजगार हुए युवकों को रोजगार दिलाने, महंगाई व अन्य भत्तों से रोक हटाने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने शुक्रवार दोपहर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्युत अधिनियम 2020 पर रोक लगाने की मांग उठाई। संघ के पदाधिकारियों ने मांगों के निस्तारण को लेकर नगर …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल में बेरोजगार हुए युवकों को रोजगार दिलाने, महंगाई व अन्य भत्तों से रोक हटाने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने शुक्रवार दोपहर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्युत अधिनियम 2020 पर रोक लगाने की मांग उठाई।

संघ के पदाधिकारियों ने मांगों के निस्तारण को लेकर नगर मजिस्ट्रेट मदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष आरपी सिंह, क्षेत्र प्रमुख जगदीश शर्मा, प्रदेश मंत्री राजेंद्र प्रसाद घिल्ड़याल के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि देश की जनसंख्या के अनुपात में बेरोजगारी चरम पर है।

सार्वजनिक व सरकारी उपक्रमों में रोजगार प्राप्त कार्मिकों को जबरन सेवानिवृत्त दी जा रही है। बेरोजगारी की गंभीर समस्या के समाधान की मांग उठाई। लगातार श्रम कानूनों में परिवर्तन कर श्रमिकों के मौलिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। श्रम कानूनों के एक हजार दिन क्रियान्वयन पर रोक को हटाया जाए।

पदाधिकारियों ने विद्युत, रेल, कोल, पेट्रोलियम, बैंक, परिवहन, बीमा जैसे विभागों को निजीकरण से बचाने की मांग जोरशोर से उठाई। कोरोना महामारी से जूझ रहे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

संबंधित समाचार