गर्लफ्रेंड को 10 मिनट Kiss करना पड़ा महंगा, बहरा हो गया बॉयफ्रेंड, डॉक्टर ने बताई ये वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral News: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से बढ़कर एक मामले सामने आते रहते हैं। इस बीच एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक बॉयफ्रेंड को अपनी प्रेमिका से किस करना भारी पड़ गया। 

जानकारी के मुताबिक, चीन में एक व्यक्ति को गर्लफ्रेंड को किस करने के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। यह कपल चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत के वेस्ट लेक में डेट पर गया था, जहां यह घटना हुई। रिपोर्ट के अनुसार, प्रेमिका को 10 मिनट तक किस करने के बाद प्रेमी बहरा हो गया। यह बेहद हैरान कर देने वाला मामला है। इस खबर ने पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है।

ये मामला 22 अगस्त को बताया जा रहा है। कपल एक दूसर को किस कर रहे थे, तभी बॉयफ्रेंड के कान में तेज दर्द महसूस हुआ। दर्द के बाद शख्स को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों से बताया गया कि कान में दर्द है। डॉक्टर की टीम ने जब देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि शख्स के कान में छेद हो गया है।

डॉक्टरों ने बताई वजह
डॉक्टरों के अनुसार अधिक जोश के साथ किस करने पर इस तरह की दिक्क्तें आ सकती हैं। उनके अनुसार, तेज किस करने से शरीर में सिहरन पैदा होती है, जिससे कान के परदे पर खिंचाव पड़ता है। ऐसे में कान का पर्दा फट सकता है। चीनी युवक को डॉक्टरों ने बताया गया कि पूरी तरह ठीक होने में दो महीने लगेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, कपल लगभग 10 मिनट तक स्मूच करता रहा। इसी दौरान युवक के कान में अजीब-सी आवाज के साथ तेज दर्द उठा। फिर धीरे-धीरे उसने सुनने की क्षमता को खो दिया।
 
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले 2008 में भी इसी तरह का एक मामला देखने को मिला था। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी चीन की एक युवा महिला के साथ ऐसा हुआ था। जिसने किस करने के बाद सुनने की शक्ति खो दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी चीन में पिछले महीने घर पर टीवी देखते समय एक जोड़े की सुनने की शक्ति चली गई थी। 

ये भी पढ़ें- Video: सड़क पर चलता हुआ प्लेन देख लोगों के उड़े होश, फिर हुआ कुछ ऐसा...

संबंधित समाचार