Video: सड़क पर चलता हुआ प्लेन देख लोगों के उड़े होश, फिर हुआ कुछ ऐसा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Video Viral: सोशल मीडिया पर रोजाना चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा कि जिसे देख आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में  सड़क पर एक प्लेन को चलते हुए देखा जा रहा है। उसे देखने के बाद पहली नजर में ऐसा ही लगेगा कि ये कोई प्लेन है जो सड़क पर चल रहा है। मगर पूरी वीडियो देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि आखिर ये क्या है?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर इस वीडियो को साझा किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि यह कुछ ऐसा है जो आप सामान्य तौर पर सड़कों पर नहीं देख सकते हैं। यह एक 'प्लेनकार' है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर कुछ गाड़ियों के बीच एक प्लेन भी चलता हुआ नजर आ रहा है। मगर आप वीडियो में इसके पहियों पर नजर डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि एक कोई प्लेन नहीं है बल्कि यह एक कार है। इस कार के डिजाइन में बदलाव किया गया है और इसे एक प्लेन का रूप दिया गया है। कार को प्लेन का रूप देने के बाद हर किसी को पहली नजर में यह एक प्लेन ही लग रहा है।

जनता ने किए मजेदार कमेंट्स
इस टैलेंट को देखने के बाद लोगों ने काफी मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, इस शख्स ने कार में 'रेड बुल' भरा है, जिससे कार में 'विंग' लग गए हैं। एक अन्य शख्स ने लिखा है कि, ये ज्यादा स्पीड में चलाएगा तो थोड़ी देर में हवा में उड़ जाएगा।

ये भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: जर्जर बिल्डिंग में हवा में लटकी दिखी भयानक भूतनी, पलभर में हो गई गायब, वीडियो देख लोगों के उड़े होश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज