Asia Cup 2023 IND vs NEP : बारिश की वजह से दोबारा रुका खेल, टीम इंडिया ने 2.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बनाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पालेकल (श्रीलंका)। एशिया कप में आज भारत और नेपाल के बीच मुकाबला पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है।  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने अंतिम एकादश में एक बदलाव करते हुए जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया। नेपाल ने भी अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है। आरिफ शेख की जगह भीम शर्की आये हैं।  बुमराह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए रविवार को ही मुंबई लौट गए थे। रिकॉर्ड्स को देखें तो क्रिकेट इतिहास में भारत और नेपाल पहली बार आमने-सामने होंगे। क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में दोनों टीमों का सामना नहीं हुआ है।

Asia Cup 2023 IND vs NEP

बारिश ने मैच में दूसरी बार खलल डाल दिया है। नेपाल के 230 रन के जवाब में भारत ने जब 2.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बनाए थे तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। उस समय शुभमन गिल 12 और कप्तान रोहित शर्मा चार रन पर खेल रहे थे। इससे पहले नेपाल की पारी के दौरान भी बारिश के कारण एक घंटे तक खेल नहीं हो पाया था

230 पर ऑल आउट हुई नेपाल
नेपाल पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन पर ऑल आउट हो गई हैं। नेपाल के लिए ओपनर आसिफ शेख ने 58 और सोमपाल कामी ने 48 रन बनाए। वहीं भारत के लिए रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके। 

दीपेंद्र सिंह ऐरी आउट
42वें ओवर में 194 के कुल स्कोर पर नेपाल ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है। दीपेंद्र सिंह ऐरी 25 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें हार्दिक पांड्या ने LBW आउट किया है। 

5:30 PM : गुलशन झा आउट
गुलशन झा भी 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। यह सिराज का दूसरा विकेट है।गुलशन ने तीन चौके की मदद से 23 रन बनाए। 31.5 ओवरों में नेपाल का स्कोर छह विकेट पर 144 रन है। दीपेंद्र सिंह ऐरी 6 और सोमपाल कामी खाता खोले बिना क्रीज पर हैं।

5:15 PM : नेपाल को पांचवां झटका
नेपाल को पांचवां झटका लगा है। आसिफ शेख को सिराज ने पवेलियन चलता कर दिया है। आसिफ ने 97 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें आठ चौके लगाए। नेपाल का स्कोर 30 ओवरों के बाद पांच विकेट पर 134 रन है। दीपेंद्रसिंह ऐरी और गुलशन झा बैटिंग कर रहे हैं।

4:50 PM : नेपाल को चौथा झटका
रवींद्र जडेजा को तीसरी सफलता मिल गई है। जडेजा ने कुशल मल्ला को मिड-ऑफ एरिया में मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। मल्ला ने पांच गेंदों पर दो रन बनाए। नेपाल का स्कोर 22 ओवर्स में चार विकेट पर 102 रन है। आसिफ शेख 45 और गुलशन झा 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

4:15 PM : नेपाल को दूसरा झटका
नेपाल को दूसरा झटका लगा है। रवींद्र जडेजा ने भीम शर्की को बोल्ड कर दिया। शर्की ने 17 गेंदों का सामना करते हुए सात रन बनाए। 16.1 ओवरों में नेपाल का स्कोर एक विकेट पर 77 रन है। आसिफ शेख 36 और कप्तान रोहित पौडेल 0 रन पर खेल रहे हैं।

3:50 PM : नेपाल को पहला झटका
भारतीय टीम को पहली सफलता मिल गई है। शार्दुल ठाकुर ने कुशल भुरतेल को पवेलियन चलता कर दिया है। भुरतेल ने 25 गेंदों पर 38 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो सिक्स शामिल रहे। 10.2 ओवरों में नेपाल का स्कोर एक विकेट पर 65 रन है। 

नेपाल के ओपनर्स कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख क्रीज पर हैं। 6 ओवर के बाद टीम ने बगैर नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। भारत ने 5 ओवर के अंदर ही तीन कैच टपका दिए।

3:012 PM : नेपाल की बल्लेबाजी शुरू
नेपाल की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। आसिफ शेख और कुशल भुरतेल क्रीज पर हैं। भारत की ओर से पहला ओवर मोहम्मद शमी ने किया है, जिसमें कुशल भुरतेल को जीवनदान मिला। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर भुरतेल का कैच श्रेयस अय्यर ने पहली स्लिप में छोड़ा। फिर पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने कवर प्वाइंट पर आसिफ शेख का आसाना सा कैच छोड़ दिया।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11
टीम इंडिया : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

नेपाल : कुशल भुरतेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), भीम शर्की, सोमपाल कामी, गुलशन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल मल्ला, संदीप लामिछाने, केसी करन, ललित राजबंशी।

ये भी पढ़ें : Asia Cup 2023 : टीम इंडिया को बड़ा झटका, एशिया कप को बीच में छोड़कर मुंबई लौटे जसप्रीत बुमराह

संबंधित समाचार