SEBI ने खुलासा नियमों के उल्लंघन के लिए शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी पर लगाया जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने खुलासा नियमों का उल्लंघन करने पर शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सेबी ने अपने आदेश में कहा कि शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी ने मार्च, 2021 में गैर-परिवर्तनीय डिबेंख (एनसीडी) को सावधि ऋण में बदलने के लिए शेयर बाजार से पूर्व मंजूरी नहीं ली थी।

सेबी ने बृहस्पतिवार को अपने 64 पेज के आदेश में कहा कि इसके अलावा कंपनी कोष के उपयोग पर लेखा-परीक्षक का प्रमाण पत्र, परिसंपत्ति कवर के रखरखाव पर अर्धवार्षिक प्रमाण पत्र और ऋणपत्र ट्रस्टी को वार्षिक रिपोर्ट जमा करने में विफल रही।

ये भी पढे़ं- भारत के पहले सौर अन्वेषण अभियान ‘आदित्य एल-1’ का हिस्सा हैं केरल के चार पीएसयू

संबंधित समाचार