अयोध्या: न्यायिक कार्य से विरत रह अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर, अयोध्या/अमृत विचार। हापुड़ में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं की पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने एवं आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किए जाने को लेकर अधिवक्ताओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को बार एसोसिएशन मिल्कीपुर के अधिवक्ता कार्य से विरत रह प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम मिल्कीपुर को सौंपा। 

ज्ञापन में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हापुड़ का अभिलंब स्थानांतरण, अधिवक्ताओं की पिटाई के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की मांग की गई है। प्रदेश में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस ने मनगढ़ंत झूठी कहानी बनाकर मुकदमा दर्ज किया हैं, उसे वापस लिए जाने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा हापुड़ में घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिलाए जाने की मांग शामिल है।

बार एसोसिएशन के मंत्री बृजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, बृजेश पांडे, शशि भूषण मिश्रा, विश्वनाथ मिश्र, संदीप शुक्ला, सुनील शुक्ला, लल्लू प्रसाद तिवारी, अभय शंकर द्विवेदी, अमरजीत सिंह, गणेश शंकर शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सरयू एक्सप्रेस में खून से लथपथ मिली महिला सिपाही मामले में रात को लगी आदलत, चीफ जस्टिस ने की सुनवाई

संबंधित समाचार