बिजनौर : चाकू से वार कर महिला की हत्या, नदी किनारे मिला शव... एक आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांव हरेवली में रुपये के लेन-देन के विवाद का मामला

बिजनौर, अमृत विचार। शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव हरेवली में सोमवार को चाकू से वार कर महिला की हत्या कर दी गई। दोपहर डेढ़ बजे हरेवली बैराज के पास पोषक नदी किनारे उसका शव मिला। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

बताया गया कि अफजलगढ़ थाना क्षेत्र गांव हिदायतपुर निवासी शमीना उर्फ नन्हीं (46) का किसी व्यक्ति से रुपयों के लेन-देन का विवाद चल रहा था। सोमवार को वह अकेली अपनी रिश्तेदारी में अफजलगढ़ जा रही थी। लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। इस बीच कुछ लोगों ने नदी किनारे महिला का शव पड़ा देखा। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि इस विवाद के चलते आरोपी ने चाकू से वार कर महिला की हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए शव नदी किनारे फेंक दिया। बताया कि अफजलगढ़ नगर के मोहल्ला गोहर अली खां निवासी आरोपी शमीम अहमद को लोगों ने घटनास्थल की ओर आता देखा। उसके कपड़ों पर खून की छींटें लगे थे।

 इस बीच मौके पर पहुंचे एसपी पूर्वी धर्मवीर सिंह मार्चल घटनास्थल का मुआयना किया। देर शाम आरोपी शमीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थाई प्रतिबंध

संबंधित समाचार