जन समर्थन और ईवीएम के बीच सेतु का काम करें कार्यकर्ता : अनुप्रिया
बहराइच, अमृत विचार। लोकतंत्र के चारों स्तंभों विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं मीडिया में सामाजिक विविधिता की पक्षधर है। इसलिए हमारी पार्टी ओबीसी मंत्रालय के गठन की मांग करती है। हमारी पार्टी न्यायपालिका में सामाजिक विविधिता के मुद्दों को निरंतर उठाती रही है।”अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को बहराइच जनपद में आयोजित मासिक बैठक सह जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में यह बात कही।
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस जनसमर्थन और ईवीएम के बटन के बीच कार्यकर्ता सेतु का काम करते हैं। इसलिए इस सेतु को मजबूत करने की आवश्यकता है। आप सेतु की भूमिका को सार्थक रूप से निभाकर चुनावी सफलता पा सकते हैं और आपकी पार्टी अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकती है। केंद्रीय मंत्री ने आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव फतह करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हों और सरकार व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का पूरी लगन एवं मेहनत के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि हमें अपने बूथ कार्यकर्ताओं को समझाना है कि वह अपने बूथ पर जनता का साथी बने, जनता का मददगार बने, जनसेवक बने, जनता के दु:ख-सुख में खड़े हों तो आप जनता के स्वत: साथी बन जाएंगे और चुनाव में सफल हो जाएंगे।
इस मौके पर विधायक दल के नेता एवं नानपारा से विधायक रामनिवास वर्मा ने कहा कि पार्टी के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल के कारवां को आगे बढ़ाने में सदैव सहयोग किया है और इस सहयोग के लिए पूरा अपना दल (एस) उनका आभार व्यक्त करता है। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, पूर्व कारागार राज्य मंत्री एवं विधायक जयकुमार सिंह जैकी, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह, विधायक डॉ.रश्मि, विधायक सरोज कुरील, विधायक डॉ.आरके पटेल, विधायक जीत लाल पटेल ने जनसभा को संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन सिंह पटेल, विधि मंच के प्रदेश महासचिव नंद किशोर पटेल ने किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरिश पटेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार, राष्ट्रीय सचिव गिरजेस पटेल एवं केके पटेल, कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश पटेल, प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, एडवोकेट संदीप चौधरी, युवा मंच के प्रदेश महासचिव संजीव सिंह राठौर, सत्येंद्र वर्मा, महेश वर्मा, राजेश वर्मा, श्रावस्ती जिलाध्यक्ष महेंद्र पटेल, बलरामपुर जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल, गोंडा जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : अयोध्या : एकजुट हुए शिक्षकों ने भरी अपने हक के लिए हुंकार
