अयोध्या : एकजुट हुए शिक्षकों ने भरी अपने हक के लिए हुंकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 मुद्दों को लेकर बीएसए दफ्तर पर धरना प्रदर्शन कर हुंकार भरी। सभी ग्यारह ब्लाकों समेत नगर क्षेत्र से जुटे शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले अपनी ताकत का एहसास कराया। भारी संख्या में शिक्षक महिलाएं भी मौजूद थीं। 
 
जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य का सहारा है, इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष को शिक्षक तैयार है । जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि ज्ञापन में कही गई 18 सूत्रीय मांगे न्यायोचित हैं, जिनको शासन व प्रशासन को स्वीकार कर लेना चाहिए। जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भारती ने चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षक का धैर्य जवाब दे रहा है। प्रात: 10 बजे से ही शिक्षक एकता जिंदाबाद, पुरानी पेंशन बहाल करो आदि के नारे लगाते हुए शिक्षकों ने पुरजोर ढंग से मांगें उठाई।

संचालन जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने किया। इसके बाद शिक्षकों के बीच में पहुंचकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय ने मुख्यमंत्री को संबोधित प्राप्त किया। उन्होंने शिक्षक समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, संतोष यादव, ओम प्रकाश यादव, पंकज द्विवेदी, अभिषेक यादव, तहसीन बानो, धर्मवीर सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह, निधि पाठक, अविनाश पांडे, सत्येंद्र पाल सिंह, मोहम्मद गयास, शैलेंद्र वर्मा, समीर सिंह, जमाल अहमद, मोहम्मद आरिफ, खान, संजय सिंह, प्रहलाद गौतम, जय हिंद सिंह, उद्धव श्याम तिवारी, प्रहलाद गौतम, मुकेश प्रताप सिंह, भगवती यादव, राजेश तिवारी, रविंद्र कुमार वर्मा समेत भारी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : कानपुर : मुख्यमंत्री यूपी में कानपुर से करेंगे ‘सुपरफूड’ क्रांति की शुरुआत

संबंधित समाचार