प्रतापगढ़ : डीएम के आदेश पर कब्र से खोदकर निकाला गया शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज/प्रतापगढ़,अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत के मामले में डीएम के आदेश पर शव कब्र से खुदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सांगीपुर थाना क्षेत्र के भगतपुर निवासी निम्मी सरोज के पुत्र सौरभ सरोज (18) की 17 अगस्त को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी। परिजनों ने बिना पीएम के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में लालगंज कोतवाली में अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से मौत का केस भी दर्ज हुआ था। मृतक की मां नीता देवी ने डीएम को पत्र लिखकर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पीएम कराने की मांग की। मां के अनुसार उसका बेटे को ईट भटठे पर मजदूरी करने के दौरान कोयले में सोने का टुकड़ा मिला था। जिसे बेचने के लिए वह एक परिचित की मदद से घर से निकला था।

आशंका है कि पैसे के लालच में उसके बेटे की हत्या कर हादसा दिखा दिया गया है। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम लालधर यादव व सीओ रामसूरत सोनकर ने मृतक के शव को कब्र से बाहर निकलवाया। सांगीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : कानपुर : रिटायर्ड प्रधानाचार्य की हत्या में आईएसआईएस के दो आतंकी दोषी करार

संबंधित समाचार