VIRAL VIDEO: नीचे के बजाय ऊपर बहता है ये झरना, वीडियो देखकर रह जाएंगे हक्का-बक्का

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झरने को बहते हुए तो आप सभी लोगों ने देखा होगा। कोई झरना बहुत तेज बहता है तो कोई बहुत ऊंचा होता है। लेकिन अपने देश में एक झरना ऐसा भी है जिसका पानी नीचे आने के बजाय ऊपर की ओर चला जाता है। बता दें नानेघाट पुणे में जुन्नार के पास ये झरना महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में मौजूद है। मुंबई से लगभग तीन घंटे की दूरी पर मौजूद ये घाट उल्टे झरने यानि रिवर्स वॉटरफॉल के लिए जाना जाता है। इसकी खासियत ये है कि झरने का पानी ऊपर की ओर जाता है, नीचे नहीं। 

किताबों में तो हमने यही पढ़ा है कि ऊपर से कोई भी चीज गिरे तो नीचे ही आती है, फिर चाहे ये कोई भारी चीज हो या फिर पानी। झरनों से नीचे बहते पानी का हाहाकार तो आपने सुना ही होगा लेकिन नानेघाट का झरना कुछ अलग ही है। ये झरना घाट की ऊंचाई से नीचे गिरने के बजाय ऊपर की ओर जाता है। बता दें इससे जुड़ा हुआ एक वीडियो @wonderofscience नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब 4 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वायरल हो रहे वीडियो में झरने का पानी नीचे से ऊपर जा रहा है।

ये भी पढे़ं- VIRAL VIDEO: बहुमंजिला इमारत के खतरनाक किनारे पर दौड़ा बच्चा, आगे जो हुआ देख थम जाएंगी सांसें

 

संबंधित समाचार