कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर के मूल्यों में बढ़ोतरी अनुचित: आईएमए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईएमए अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में ऑक्सीजन सप्लायर्स एवं आईएमए पदाधिकारियों के बीच ज्वाइंट डायरेक्टर इंडस्ट्रीज ऋषि रंजन गोयल की उपस्थिति में वार्ता हुई। आईएमए भवन में डा. राजेश ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते ऑक्सीजन का प्रयोग महत्वपूर्ण हो गया है यदि इसके दाम बढ़ते गए तो …

बरेली, अमृत विचार। आईएमए अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में ऑक्सीजन सप्लायर्स एवं आईएमए पदाधिकारियों के बीच ज्वाइंट डायरेक्टर इंडस्ट्रीज ऋषि रंजन गोयल की उपस्थिति में वार्ता हुई।

आईएमए भवन में डा. राजेश ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते ऑक्सीजन का प्रयोग महत्वपूर्ण हो गया है यदि इसके दाम बढ़ते गए तो अस्पताल मरीजों से शुल्क ज्यादा लेने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

ऑक्सीजन सप्लायर ने इस मामले में तर्क दिया कि उत्पादकों से ऑक्सीजन महंगी मिल रही है। काफी लंबी चली वार्ता के बाद फिलहाल तय हुआ की ऑक्सीजन सप्लायर्स अपने मुनाफे में कमी करेंगे।

पीएम और सीएम को पत्र लिखकर करेंगे मांग
इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की जाएगी कि 70 प्रतिशत सप्लायर ऑक्सीजन को विभिन्न उद्योगों में इस्तेमाल के लिए देते हैं। उनके मूल्य में बढ़ोतरी कर ली जाए। लगभग 30 प्रतिशत सप्लायर अस्पतालों को ऑक्सीजन देते हैं। उनको पुराने मूल्य में ही तरल ऑक्सीजन की सप्लाई की जाए। बैठक में डा. निकुंज गोयल, डा. राजीव गोयल, डा. विमल भारद्वाज, डा. मुरलीधर छाबड़िया आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bareilly Photo Exhibition : बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में लगेगी ऐसी फोटो प्रदर्शनी, जहां तस्वीरों में दिखेगा 200 साल का भारत
Shravasti News: मिशन 2027 से पहले बसपा में बड़ा एक्शन! हाजी ददन खान निष्कासित, बोले- जनसमर्थन से घबराकर रचा गया षड्यंत्र
Raebareli News: छह साल बाद आदित्य हत्याकांड का फैसला, सपा नेता आरपी यादव और सोमू ढाबा संचालक समेत 14 को उम्रकैद
Amethi News : शौचालय के गड्ढे ने खोला जमीन का राज! अमेठी में मिट्टी के नीचे दबे मिले तांबे के 29 गोले, इलाके में मचा हड़कंप
यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट : नवंबर में आएगी पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट! इसके बाद शुरू होगी आरक्षण प्रक्रिया