बरेली: साथी ने कर लिया गाड़ी वाले से सौदा, FIR कराने के नाम पर दे रहे जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। साथियों के साथ जा रहे एक युवक को तेज गति से जा रही कार ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उसके साथी ने कार चालक के साथ रुपये लेकर समझौता कर लिया। घायल युवक की मां ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

बता दें, थाना किला क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी ज्ञान यादव की पत्नी राधा ने बताया की उनका बेटा गजेंद्र यादव 1 सितम्बर को रात नौ बजे के समय बाइक से चनेटी से अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह बाइक से सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज के पास पहुंचा तो उसे तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे गजेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। 

उपचार के लिए उसे शहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके साथ आ रहे उसके दोस्त चनेटी निवासी कमल ने गाड़ी मलिक सर्वेश मौर्या व रजत शर्मा से समझौता कर लिया। अब जब घायल की मां ने शिकायत करने की बात कही तो जान से मारने की धमकी दी। घायल गजेंद्र की मां की तरफ से थाना कैंट में कमल गाड़ी मालिक सर्वेश मौर्या व रजत शर्मा के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: मीरगंज में एक और महिला का मिला शव, हत्याओं की गुत्थी में उलझी पुलिस...

संबंधित समाचार