बरेली: चुनाव को लेकर डिप्टी CM बृजेश पाठक का दावा, बोले- 2024 में विरोधियों को करेंगे चारों खाने चित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 2024 चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारे में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं भाजपा इस बार फिर से अपने आप को जनता के बीच में सही साबित कर विजयी होने का दावा कर रही है। बरेली में आज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पीलीभीत बाईपास स्थित स्पर्श लॉन में आयोजित बरेली, शाहजहांपुर और अलीगढ़ नगर निगम के भाजपा पार्षदों के प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत कर उन्हें निरंतर विकास कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान उन्होंने पिछली सपा सरकार के काम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार में जंगल राज था, कानून व्यवस्था दूर-दूर तक नजर नहीं आती थी। महिलाओं को सड़क पर चलना मुश्किल था। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही अब हालात बदल गए। पहले किसी भी योजना का लाभ केवल कुछ लोगों को ही मिलता था, लेकिन अब पंक्ति में सबसे पीछे बैठे व्यक्ति को भी इसका लाभ मिल रहा है।

इस दौरान उन्होंने पार्षदों से अपने वार्ड में घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क करने की बात कही। इस दौरान  बृजेश पाठक ने घोसी उपचुनाव में जीत का दावा भी किया। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य समेत तमाम भाजपा  नेता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: साथी ने कर लिया गाड़ी वाले से सौदा, FIR कराने के नाम पर दे रहे जान से मारने की धमकी

संबंधित समाचार