सुलतानपुर: शिक्षक दिवस पर बोले देवेंद्र प्रताप सिंह- शिक्षक ही देश की तकदीर और तस्वीर बदलते हैं
सुलतानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शिक्षक दिवस अवसर पर मंगलवार को सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह सदस्य विधान परिषद ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए एमएलसी ने कहा कि राजनीति विद्यावता से शून्य हो गई हैं। शिक्षक भविष्य की आने वाली चुनौती से सफलता पूर्वक पार करने के लिए देश की पीढ़ी को तैयार करता हैं। ज्ञान और कौशल से परिपूर्ण युवा भारत देश ही 21वीं सदी में दुनिया का नेतृत्व करेगा और शिक्षकों की इसमें अहम भूमिका होगी। शिक्षक ही देश की तस्वीर और तकदीर बदलेगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने कहा कि जनपद सुलतानपुर के शिक्षकों ने राज्य स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा प्रसाद दूबे पूर्व जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और शॉल भेट की। जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय ने सभी सम्मानित अतिथियों और शिक्षकों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन राम मिलन मोदनवाल ने किया। इस अवसर पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, राजीव मिश्र, बेसिक कर्मचारी मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह पिंटू, उपाध्यक्ष पवन पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष राम आशीष मौर्य, जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्र, रमेश तिवारी, प्रवक्ता राहुल तिवारी, मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह एवं समस्त जनपदीय कार्यसमिति एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -कांग्रेस का BJP पर हमला - 'India shining' का स्लोगन देने वाली भाजपा, INDIA गठबंधन से डरी
