प्रयागराज: फंदे से लटकता मिला नव-विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
फूलपुर, प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के उतराव थाना अंतर्गत के बेनीपुर इलाके में मंगलवार को विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन पहुंचे और ससुरालियों पर दहेज व प्रताड़ना के साथ महिला की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। पुलिस मायके वालो की तहरीर पर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैनुआ गांव निवासी हीरालाल शर्मा की 24 वर्षीय बेटी कोमल शर्मा की शादी बेनीपुर गांव निवासी वीरेंद्र शर्मा के बड़े बेटे पवन शर्मा से 29 मई 2021 को हुई थी। लड़का रायबरेली स्थित एचडीएफसी बैंक में बैंक मैनेजर पर कार्यरत है। मृतक युवती के भाई शरद शर्मा ने बताया कि शादी के बाद से ही बहन को ससुराल वाले डिमांड को लेकर कर प्रताड़ित करते थे।
शादी के दौरान हम लोगों ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। बीते रक्षाबंधन पर भी बहन राखी बांधने के लिए घर पर नहीं आ पाई थी। ससुराल वालो नौ माह की बेटी को छोड़कर जाने की बात कहते हुए नहीं भेजा था। ससुराल पक्ष ने सुबह 4 बजे फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर घर वाले रोते बिलखते लड़की के ससुराल पहुचे।
मृतका के परिजनों पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस टीम पहुची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर दी गई। वहीं तहरीर के आधार पर उतराव पुलिस पति समेत सास, ससुर, देवर और नंद के खिलाफ मुकदमा कर जांच पड़ताल में जुटी है।
ये भी पढ़ें -कांग्रेस का BJP पर हमला - 'India shining' का स्लोगन देने वाली भाजपा, INDIA गठबंधन से डरी
