संभल: पेड़ से गिरकर ईंट भट्ठा साझीदार की मौत, टहनियां काट रही बेटी की सुरक्षा के लिए चढ़ा था पेड़ पर
संभल/ओबरी, अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र में पेड़ से नीचे गिरकर ईंट भट्ठा साझीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन फानन में उसे लेकर मुरादाबाद के निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर नवादा निवासी शीलचंद शर्मा (57 वर्ष) ईंट भट्ठा साझीदार था। मंगलवार को सुबह शीलचंद शर्मा की बेटी घर में खड़े पिलखन के पेड़ पर चढ़कर टहनियां काटने लगील।
पेड़ पर मौजूद बंदरों को भगाने व बेटी की देखभाल के लिए शीलचंद शर्मा भी पेड़ पर डंडा लेकर चढ़ गया। अचानक शीलचंद शर्मा नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन शीलचंद शर्मा को लेकर मुरादाबाद के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: बिटिया को राह चलते छेड़ा, घर में घुसकर की तोड़फोड़ और फायरिंग
