संभल: किसान के घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत... सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

कई लोगों ने तेंदुए के देखने का दावा किया, घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाया, ग्रामीणों को एहतियात बरतने को कहा

संभल: किसान के घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत... सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

चन्दौसी के गांव असालतपुर जारई में किसान के घर में घुसे तेंदुए के पदचिन्ह देखते लोग।

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। गांव असालतपुर में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए का शोर मच रहा है। सप्ताह भर पहले बकरी को निवाला बनाने के बाद बीती रात तेंदुआ एक किसान के घर में घुस गया। महिला ने साहस  दिखाते हुए डंडा उठाया और कमरे में सो रहे बच्चों और बकरियों को बचाने के लिए शोर मचा दिया। इस बीच  तेंदुआ भाग गया । मंगलवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि करते हुए किसान के घर पर सीसीटीवी कैमरा लगाया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र ही तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है। 
       
ज्ञात हो कि  गांव असालतपुर जारई में 25 अगस्त की रात जाटव बस्ती में सुनील कुमार के घेर में बंधी बकरी को तेंदुए ने निवाला बना लिया था। शुक्रवार की शाम सात बजे गांव के ही कर्मजीत सागर व पुष्कर ने गांव से 100 मीटर की दूरी पर तेंदुआ देखा था। मोबाइल में वीडियो भी बना कर वायरल कर दी थी। 
   
सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे तेंदुआ जाटव बस्ती में किसान डालचंद के घर में उस समय घुस गया जब डालचंद और उसकी पत्नी प्रवेश देवी बाहर वाले कमरे में चारपाई पर सो रहे थे। जबकि तीन बच्चे शिवओम (10 )साल, जॉनी (7) व वीनेश (5)  बराबर वाले कमरे में सो रहे थे। तेंदुए के भय से उसी कमरे में बकरियां बंधी थीं। 

जब तेंदुआ मेनगेट से बाहर वाले कमरे के पास से गुजरा तो उस समय प्रवेश देवी जग रही थी। उसकी नजर तेंदुए पर पड़ी तो उसने पति को उठाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठा। प्रवेश देवी ने साहस कर डंडा उठा लिया। देखा तो तेंदुआ बच्चों के कमरे के बाहर खड़ा था। गनीमत रही कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इससे पहले तेंदुआ कुछ हरकत करता। प्रवेश देवी ने शोर मचा दिया। जिससे तेंदुआ पीछे के रास्ते से भाग निकला। शोर मचने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रात भर पहरा देकर ग्रामीणों रात गुजारी। 

वन विभाग की टीम ने लगाया  कैमरा 
चन्दौसी। किसान डालचंद के घर में तेंदुआ घुसने की सूचना पाकर मंगलवार को वन रेंजर नजाकत हुसैन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। किसान के घर पहुंच कर जांच पड़ताल की और क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि की। साथ ही किसान के घर की छत पर सीसीटीवी कैमरा लगाया। जिससे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ दिखाई देने पर क्षेत्र में पिंजरा लगाया जा सके। 

प्रवेश देवी के घर के सामने ही मेरा घर है। सोमवार की रात तेंदुआ होने शोर मचने के दौरान वह जाग रही थी। पति खेत पर छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने के जाने को तैयार हो रहे थे। तेंदुआ के खौफ की वजह से मैंने पति को खेत पर जाने से रोक दिया। इतना ही नहीं अधिकांश लोग रात के समय खेत पर जाने से डर रहे हैं। एकत्र होकर ही खेत पर जाने का साहस कर पा रहे हैं। तेंदुए को शीघ्र ही पकड़ा जाए। जिससे ग्रामीणों में भय समाप्त हो सके। 
राजेश्वरी देवी। 

मौके के हालात देख कर क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि हो रही है। फिलहाल जिस किसान के घर में तेंदुआ घुसा था। वहां सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। कैमरे में तेंदुआ नजर आते ही पिंजरा लगाया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों से एहतियात बरतने को कहा गया है। ग्रामीण अकेले खेतों पर न जाएं, एकत्र होकर ही जाएं। -नजाकत हुसैन, वन रेंजर। 

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: बिटिया को राह चलते छेड़ा, घर में घुसकर की तोड़फोड़ और फायरिंग

ताजा समाचार

मुरादाबाद : मंगलवार को होगा 12 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, हर टेबल पर तैनात रहेंगे चार कर्मचारी
PM मोदी ने आज बुलाईं सात बैठकें, देश से जुड़े कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
अयोध्या: रात तीन बजे से तीन हजार से अधिक आबादी अंधेरे में, जेसीबी ने ढहा दिया पोल, बिलबिला रहे हैं लोग
भारतीय सिनेमा जगत के पहले शो मैन थे राज कपूर, दर्शकों के दिलों में बनाई खास पहचान 
2 June Special: दो जून की रोटी के लिये जद्दोजहद, तपती दोपहरी में शहर की सड़कों पर कुछ ऐसा दिखा लोगों का संघर्ष
USA vs CAN : टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार शुरुआत, कनाडा को सात विकेट से हराया