प्रतापगढ़: लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष के बेटे का आठवें दिन मिला शव
पट्टी, प्रतापगढ़। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के यहियापुर गांव निवासी ऐनुल हसन लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष हैं। बीते 29 अगस्त को शाम करीब साढ़े चार बजे ऐनुल हसन का पुत्र इमामुल उर्फ आसिफ हसन (22) बाइक से खिरीबीर पुल पर पहुंचा और वह अपनी बाइक पुल पर खड़ी कर व मोबाइल रखकर पुल से ही सई नदी में छलांग लगा दिया था।
सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ दिलीपपुर राधेश्याम ने पहले स्थानीय गोतागोखों की मदद से उसे ढूंढने का प्रयास किया। बाद में प्रशासन के द्वारा प्रयागराज से बुलाई गई एसडीआरएफ टीम और पीएसी की मदद से उसे सई नदी में खोजने का प्रयास किया गया था। छः दिन तक खोजबीन के बाद भी उसका पता न चलने पर रेस्क्यू टीम वापस चली गई थी।
मंगलवार सुबह आस पास के लोगों ने आसिफ हसन का शव दिलीपपुर के हूमायूंपुर के पास सई नदी उतराता देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन आसिफ के शव को घर लाए। युवक की मौत से घर वालों का रो रो कर बुरा हाल रहा। शव को गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया। जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: 9 सितंबर को लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना
