बाराबंकी: चलती ट्रेलर में पिछले से टकराई पिक‌अप, तीन लोग घायल, छह मवेशियों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट, बाराबंकी, अमृत विचार। मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर नगर पंचायत राम सनेही घाट के ढिकुलिहा मोड़ पर आगे चल रही ट्रेलस से तेज रफ्तार पिकअप की पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पिकअप पर सवार 6 पशुओं की मौके पर मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस द्वारा कोतवाली पुलिस ने सीएचसी भेजा  ।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बुलंदशहर के अरनिया गांव निवासी 50 वर्षीय बाबू गांव के ही 21 वर्षीय सलमान तथा एक दूसरे गांव रोहिंदिया निवासी करीव 17 वर्षीय चांद मोहम्मद के साथ पिकअप से भैंस को लेकर गोरखपुर जा रहे थे। उसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग  अयोध्या लखनऊ  पर नगर पंचायत राम सनेही घाट के ढिकुलिहा मोड़ के पासधीरे गति से सड़क किनारे जा रहा ट्रेलर से पिकअप टकरा गई जिसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वही पिकअप पर लदी करीब आधा दर्जन भैसियो की मौत ही गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं मृत भैसियो को नगर पंचायत के वाहन से हटवाया गया। घटना होते ही पहले से खड़ा ट्रक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: 9 सितंबर को लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना

 

संबंधित समाचार