वाराणसी: गंगा में पहली बार एक लाख राज्यमीन चिताला की हुई रिवर रैचिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। काशी के उत्तरवाहिनी गंगा में मंगलवार को राज्यमीन (स्टेट फिश) चिताला मछलियां छोड़ी गईं। देश में पहली बार चिताला मछलियों की रिवर रैचिंग हुई है। वाराणसी के रविदास घाट पर रिवर रैचिंग के कार्यक्रम में मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के केंद्रीय मंत्री परशोत्तम भाई रुपाला व प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने एक लाख चिताला मछलियों की अंगुलिकाएं छोड़ीं।

चिताला मछली की रिवर रैचिंग से नदियों की पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत रखने, गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने और मत्स्य पालकों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। राज्यमीन चिताला के रिवर रैचिंग से प्राकृतिक जल स्रोतों में इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।

इस मौके पर लाभार्थियों को पीएम व सीएम मत्स्य सम्पदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा फिश पार्लर की चाभियां भी दी गईं। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की बुकलेट का विमोचन किया गया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: 9 सितंबर को लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना

संबंधित समाचार