पूर्व मंत्री के बेटे को ब्लैकमेल करने वाली युवती हुई गिरफ्तार, गई जेल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार : पूर्व मंत्री के बेटे को हनी ट्रैप  मामले में आरोपी युवती को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर आरोपी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया । कोर्ट ने से जेल भेज दिया।

 गौरतलब है कई माह पहले पूर्व मंत्री हाजी अकबर हुसैन के चिकित्सक बेटे नईम अकबर ने पड़ोस के गांव की युवती पर हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया था। युवती पर 15 लाख रुपये मांगने का भी आरोप था। बताया था कि इस दौरान युवती उसको ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ अलग-अलग स्थानों पर घूमने भी गई थी और कुछ अश्लील वीडियो और फोटो उसने बना लिए थे।

इसके बदले वह काफी समय से उसको ब्लैकमेल कर रही थी और लगातार वह उसको पैसे देता चला रहा था। बताया गया था कि 30 जून को जब वह अपने घर आया था तो युवती ने उससे 15 लाख रुपए की मांग की थी। उसने  असमर्थता दिखाई थी तो युवती ने उसको धमकाते हुए झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी दी थी।

पुलिस ने नईम अकबर की तहरीर पर युवती, उसकी बुआ और पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। युवती तभी से फरार थी। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां  वहां से उसे जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद : पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध को छुड़ाने के लिए मां-बेटी को धमकाया, रिपोर्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता