मुरादाबाद : पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध को छुड़ाने के लिए मां-बेटी को धमकाया, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जेल में निरुद्ध दुष्कर्म के आरोपी के पक्ष में गवाही न देने पर मां-बेटी को धमकाया, बीते दिसंबर में मझोला थाने में आरोपी के विरुद्ध दर्ज हुआ था केस, जेल में है आरोपी

मुरादाबाद, अमृत विचार। जेल में निरुद्ध आरोपी के विरोध में गवाही होने वालों को धमकाने का मामला चर्चा में है। आरोपियों ने महिला व उसकी बेटी की राह रोककर धमकी दी गयी। घबराई महिला ने मंगलवार को मझोला थाने में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। दो अज्ञात भी केस में शामिल हैं। मामले में शीशपाल व उसका बेटा सोनू और रीना उर्फ कस्तूरी नामजद हैं। सभी कांशीराम नगर सिंगल स्टोरी के रहने वाले हैं।

शीशपाल का छोटा भाई भूकन पुराने किसी मामले में जेल में है। महिला का आरोप है कि भूकन के परिवार वाले शीशपाल, उसका बेटा सोनू और रीना उर्फ कस्तूरी उस पर लगातार पुराना मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर महिला के पति व दामाद को झूठे केस में फंसाने और जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने बताया कि 27 अगस्त की रात 8 बजे वह अपने बेटी के साथ रतनपुर कला थाना पाकबड़ा जा रही थी।

वहां उसका फुफेरा भाई दुर्घटना में घायल हो गया था। रास्ते में ज्योतिबाई फूले द्वार के पास शीशपाल व सोनू दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिल गए और मेरे साथ बेटी को रोक लिया। डरा धमकाकर लोकोशेड पुल के बराबर नाले की जगह पर ले गए, जहां पर मां-बेटी को कोर्ट में भूकन के पक्ष में गवाही न देने पर उसके परिजन व दामाद को झूठे केस में फंसाने और जान से मार देने की धमकी दी।

महिला ने बताया कि इस घटना की उसने तुरंत मझोला थाने पर जाकर पुलिस को सूचना दी थी लेकिन, पुलिस ने अपने कांवड़ यात्रा में व्यस्त बताकर दो दिन बाद प्रकरण में कार्रवाई का भरोसा दे दिया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने कांवड़ यात्रा बीतने के बाद भी उसके मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया, जिस पर वह मां-बेटी 30 अगस्त के दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी। मामले में पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की है। हमदर्दी जताने वाला भूकन दुष्कर्म के आरोप में काट रहा है। पीड़िता की बेटी ने बताया कि उसके साथ पिछले साल घटना हुई थी। भूकन उसकी मां से हमदर्दी जताकर कहा कि आपकी बेटी का हम स्कूल में दाखिला कराएंगे और वह ही उसे पढ़ाएगा।

किशोरी ने बताया कि भूकन उसे अपने घर ले गया लेकिन, एक दिन भी उसे स्कूल नहीं भेजा और उसके साथ अश्लील हरकतें करता था तो उसने अपनी मां से बताया। इसके बाद उसकी मां उसे भूकन के घर से वापस आई। बाद में भूकन उसके घर में आना-जाना बढ़ा दिया और लगातार उसे अकेले पाकर उसके साथ जबरन अश्लील करता था। जिस पर उसने दिसंबर 2022 में मझोला थाने में भूकन के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। भूकन के विरुद्ध यह रिपोर्ट किशोरी से जबरन दुष्कर्म करने और धमकाने के आरोप में लिखी गई थी।

इस प्रकरण में पीड़िता की तहरीर पर हमने केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वैसे पूर्व की घटना का आरोपी भूकन जिला कारागार में निरुद्ध है। - मोहित चौधरी, थाना प्रभारी-मझोला

ये भी पढ़ें:- संभल: किसान के घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत... सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

संबंधित समाचार