शादी के शुरुआती साल में पति-पत्नी अपनाएं ये खास टिप्स, रिश्ता हमेशा बना रहेगा मजबूत
शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों की जिंदगी में काफी बदलाव आते हैं। खासकर अरेंज मैरिज में जिसमें आप शादी से पहले एक-दूसरे को जानते भी नहीं होते हैं। ऐसे में कपल को आपस में जितना जल्दी हो उतना जल्दी तालमेल बिठा लेना चाहिए।
कई लोग तो ये भी कहते है कि शादी के बाद एक- दूसरे को समय देने से चीजे खुद पर खुद ठीक हो जाती है। शादी के शुरुआती दिनों में एक-दूसरे संग तालमेल बिठाने और मजबूत बंधन बनाने वाली तमाम कोशिशों के बाद भी कुछ जोड़ों का रिश्ता अक्सर पेचीदा हो जाता है। आज हम आपको आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप शादी के शुरुआती साल में ही अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।
प्यार से पेश आना जरूरी है
बता दें शादी के शुरुआती कुछ महीने काफी कठिन हो सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि शुरुआती दिनों में आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं। साथ ही आपको एक-दूसरे की उन आदतों का भी पता चलता है, जो ज्यादातर शादी से पहले वह नहीं जान पाते। आपके पार्टनर की आपको कुछ आदत पसंद नहीं आती तो आप लड़ने झगड़ने की बजाए उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें।
आपस में रोमांस बनाए रखें
शादीशुदा जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी रोमांस को बरकरार रखा जा सकता है। हमेशा उमंग बनाए रखने के लिए कपल्स को हनीमून जैसे ही कुछ न कुछ नए प्रयोग करते रहने चाहिए। जिससे आपसी बंधन और अधिक मजबूत होता जाए। नई जगह जाते रहें घूमने के बहाने आप एक- दूसरे के साथ समय भी स्पेंड कर सकते हैं।
सकारात्मक सोच के साथ शुरू करें रिश्ता
हमेशा सकारात्मक सोच के साथ नए रिश्ते को शुरू करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के बाद बहुत से जोड़े खुद को बहुत सारी जिम्मेदारियों से बंधे हुए महसूस कर सकते हैं, जिसकी वजह से भी उन्हें अपने पार्टनर प्रति मोहभंग और नकारात्मक भावनाएं आने लगती हैं। आपको अपनी परेशानी एक- दूसरे के साथ शेयर जरुर करना चाहिए।
बातचीत करते रहें
आपको हमेशा एक-दूसरे से बातचीत करते रहना चाहिए। आपको एक-दूसरे से रूठने के बजाए एक-दूसरे को समझने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहिए। किसी भी बात को लेकर ज्यादा देर तक ना रुठे, इसके बजाय उस बारे में शांत दिमाग से एक- दूसरे से बात करें।
ये भी पढे़ं- पार्टनर के साथ कम होने लगा है प्यार और रोमांस, इन टिप्स को अपनाकर रिश्ते में लाएं मिठास
