वाराणसी के होटल में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। जिले के श्रीनगर कॉलोनी स्थित एक थ्री स्टार होटल में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। होटल की तीन मंजिले आग की चपेट में आ गईं। मौके पर पहुँची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग से होटल में लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया है। फिलहाल आग लगने की घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें -फतेहपुर धर्म परिवर्तन मामले में शुआट्स वीसी आरबी लाल समेत सात पर केस दर्ज

संबंधित समाचार