रामपुर : बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, रठौंडा सहकारी संघ के चेयरमैन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। तेज रफ्तार बाइक सवार ने राठौंडा सहकारी संघ के अध्यक्ष की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चैयरमेन की मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। मिलक क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी 44 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू गंगवार राठौंडा सहकारी संघ के चेयरमैन हैं। 

डंडिया चौराहे पर उनकी टेंट इत्यादि की दुकान है। सुबह आठ बजे वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे। घर वापस लौटते समय बिलासपुर रोड स्थित सिमरा पुल के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राजू उछलकर सड़क पर जा गिरा।

 हादसे के दौरान भीड़ लग गयी। सूचना पर भाजपा नेता देवकरण गंगवार व अन्य तत्काल मौके पर पहुंच गए। घायल राजकुमार को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने राजू को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन राजू को नगर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राजू गंगवार पूर्व डीसीबी चेयरमैन व भाजपा नेता देवकरण गंगवार के बहुत करीबी तथा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे।

ये भी पढ़ें:- जिले में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू, रामपुर के एक ही गांव में मिले चार मरीज

संबंधित समाचार