जिले में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू, रामपुर के एक ही गांव में मिले चार मरीज
रामपुर/ढकिया, अमृत विचार। जिले में डेंगू का प्रकोप काफी तेज गति से बढ़ता जा रहा है। लगातार मामले सामने आ रहे हैं। अब तक 11 केस मिल चुके हैं। लेकिन इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग उदासीनता बरत रहा है। एंटीलार्वा का छिड़काव कराए जाने पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है। जिसका खामियाजा शहर से लेकर गांव तक लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
ढकिया में जिला पंचायत सदस्य समेत चार लोग डेंगू बुखार की चपेट में आ गए हैं। वार्ड 26 के जिला पंचायत सदस्य डा. मनोज कुमार सिंह, नीतू सिंह, देशपाल सिंह उर्फ पिंटू तथा किशनपाल सिंह सहित ढकिया के चार लोगों को डेंगू बुखार होने की पुष्टि हुई है।
जबकि शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक ने चार लोगों को डेंगू बुखार होने की जानकारी होने से इंकार किया है। इस मामले जिला मलेरिया अधिकारी डा. के के चहल ने बताया कि डेंगू के मामले होने की जानकारी नहीं है। टीम को भेजकर लोगों की एलाइजा की जांच कराई जाएगी। जिस स्थान पर डेंगू के मामले में सामने आ रहे हैं। वहां एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : आलियागंज के पास जंगल में देखा गया तेंदुआ, फोटो सोशल मीडिया वायरल
