कानपुर पुलिस एक बार फिर चर्चा में, आरोपी के सामने पीड़िता से बोली महिला कांस्टेबल- अपने कपड़े उतारो
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस एक बार फिर चर्चा में आई।
लगातार सुर्खियों में बनी रहने वाली कानपुर कमिश्नरेट पुलिस एक बार फिर चर्चा में आई। यहां साढ़ थाने में महिला कांस्टेबल ने छेड़छाड़ के आरोपी के सामने पीड़िता के कपड़े उतरवाए।
कानपुर, अमृत विचार। लगातार सुर्खियों में बनी रहने वाली कानपुर कमिश्नरेट पुलिस एक बार फिर चर्चा में आई। यहां साढ़ थाने में महिला कांस्टेबल ने छेड़छाड़ के आरोपी के सामने पीड़िता के कपड़े उतरवाए। इन सबके दौरान पीड़िता की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
यह है मामला
बता दें कि, एक छेड़छाड़ के मामले में साढ़ पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही थी। अधिकारियों का दबाव पड़ने पर पुलिस आरोपी युवक को उठा कर थाने ले आई। जहां आरोपी से पीड़िता का आमना-सामना कराया। इसके बाद महिला कांस्टेबल ने आरोपी के साथ पीड़िता के कपड़े उतरवाकर फोटो खींच ली।
पीड़िता की बिगड़ी हालत
पीड़िता की थाने से ही मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी। घर वालों के पूछने पर उसने पूरी आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन सीएचसी भीतरगांव ले गए। जहां डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने पीड़िता की हालत नाजुक बताई है।
बीते तीन दिन पहले छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाया गया कि साढ़ थाने में महिला कांस्टेबल ने आरोपी के सामने पीड़िता के कपड़े उतरवाए। जांच में इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। सारे आरोप बेबुनियाद लगाए जा रहे है। एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।– अंकिता शर्मा एडीसीपी साउथ
