प्रयागराज : अधिवक्ताओं की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
प्रयागराज, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के लेटर पैड पर हापुड़ कांड के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रखने के लिए संयुक्त सचिव (प्रेस) अमरेंदु सिंह का पत्र वायरल हो रहा था, जो उत्तर प्रदेश राज्य विधिज्ञ परिषद के निर्णय के विपरीत था।
ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष अशोक सिंह व महामंत्री नितिन शर्मा को शीघ्र दंडात्मक कार्यवाही करने के लिए कहा गया है, क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसा मजाक करने वालों ने पूरे प्रदेश व देश में अधिवक्ताओं की छवि धूमिल की है और अधिवक्ताओं के मान- सम्मान से खिलवाड़ किया है, जबकि पूरे प्रदेश के बार एसोसिएशन व अधिवक्तागण हापुड़ कांड को लेकर बहुत संजीदगी और गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार का झूठा प्रचार अधिवक्ताओं के सम्मान को प्रभावित कर रहा है। यह तल्ख टिप्पणी उत्तर प्रदेश राज्य विधिज्ञ परिषद के सह अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने की हैं।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : अखिलेश ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई
