रामपुर में आठ सितंबर को आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उड़नखटोला 8 सितंबर को सुबह 10:40 बजे पुलिस लाइने के हेलीपैड पर उतरेगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री 10:55 बजे आगापुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और पदाधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे।

दोपहर 12 बजे विकास भवन सभागार पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। करीब 12:30 बजे पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके बाद किसी विकास कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर अपराह्न 2:05 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचकर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें- रामपुर: प्रेमिका ने प्रेमी से धर्म परिवर्तन करने को कहा...नहीं माना तो की चप्पलों से पिटाई, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार