IAS Transfer: यूपी में फिर प्रशासनिक फेरबदल, पुलकित खरे समेत इन आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, देखें सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किए गए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलकित खरे को मथुरा के डीएम पद से हटाकर ACEO ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। 

वहीं डॉक्टर अनिल कुमार पाठक को निदेशक सूडा के पद पर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही आईएएस रमेश रंजन को MD कौशल विकास, उत्तर प्रदेश और रवीश गुप्ता, AIG स्टाम्प को UPRRDA का सीईओ बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: जन्माष्टमी समारोह से बालिका को अगवा करने की कोशिश, भीड़ ने घेरा तो कार से फेंका

संबंधित समाचार