अमरोहा: चीनी मिल कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। हसनपुर-संभल मार्ग पर चीनी मिल कर्मचारी की बाइक आगे चल रही ईटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इसमें मिल कर्मचारी की मौत हो गई।

कस्बा उझारी के मोहल्ला सादात निवासी जावेद मेहजर (50) कालाखेड़ा स्थित चीनी मिल में नौकरी करते थे। गुरुवार की सुबह जावेद चीनी मिल जा रहे थे। हसनपुर-संभल मार्ग पर गांव ईसापुर मोड़ के सामने आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी बाइक पीछे से टकरा गई।

 इस हादसे में जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई।  थानाध्यक्ष संदीप चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- चीन बारिश के कारण हुए भूस्खलन में सात लोग लापता, तीन घायल

संबंधित समाचार