हल्द्वानी: दुग्ध संघ और अध्यक्ष पर फिर हमला, आरटीआई कार्यकर्ता ने दिखाए सुबूत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कहा, संघ के अध्यक्ष ने पद हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया गलत तरीका

संघ की खुद की लैब में फेल हुआ सैंपल, फिर भी बेचा गया दूध

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ पर एक बार फिर आरटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया ने अनियमितता और धांधली का आरोप लगाया। वह इस मामले को हाईकोर्ट ले जाने की बात कह रहे हैं और कह रहे हैं कि नैनीताल दुग्ध संध अध्यक्ष ने गलत तरीके और हथकंडे अपनाकर पद हासिल किया। 

पत्रकारों से वार्ता करते हुए भुवन ने तमाम घोटालों का जिक्र किया और कहा, दुग्ध उत्पादाकों को जो कंबल बांटे गए एक गांव की संस्था से खरीदे गए और कीमत 1900 रुपए दर्शायी गई। जबकि कंबल की कीमत 700-800 से ज्यादा नहीं है। ऊपर से मानकों को ताक पर रख कर निविदा पास कर दी गई।

वहीं संघ की खुद की लैब जांच रिपोर्ट को सामने रखते हुए कहा कि जब आंचल की खुद की लैब ने यूपी के बदायूं से सैंपल फेल कर दिए तो फिर वह दूध कैसे लोगों को बेचा गया। एक जीएसटी से दो निविदाएं अप्रूव कर दी गईं। 

 

संबंधित समाचार