Ghosi Bypolls Result: सपा प्रत्याशी ने बनाई निर्णायक बढ़त..., भाजपा दफ्तर में पसरा सन्नाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ जिले की घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार सुबह 8 बजे से जारी है। अब तक के आए रूझानों में लगातार सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं। सभी की निगाहें इस सीट के परिणाम पर टिकी हुई है। काउंटिंग के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं। इसमें 19 टीमें काउंटिंग करेंगी। कुल 32 राउंड काउंटिंग होगी। 

अभी तक 22 राउंड की गिनती हो गई है।  22वें राउंड की गिनती के बाद  सुधाकर सिंह करीब 28 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। बता दें कि अब जितने राउंड की गिनती हुई है सभी में सपा के सुधाकर सिंह, भाजपा के दारा सिंह चौहान से आगे चल रहे हैं। उधर, अभी तक के रुझानों के बीच मऊ स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

बता दें कि भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान ने हाल ही में सपा से अलग होकर भाजपा का दामन थामा है। विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले दारा सिंह चौहान योगी सरकार में मंत्री थे। मगर चुनाव से ठीक पहले वह भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे।   

यह भी पढ़ें:-Ghosi Bypolls Result Live: सपा प्रत्याशी ने भाजपा के दारा सिंह को करीब 25 हजार मतों से छोड़ा पीछे, काउंटिंग जारी

संबंधित समाचार