जेलेंस्की के गृहनगर पर रूस ने किया मिसाइल हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत, 52 अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। मध्य यूक्रेन में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृहनगर में शुक्रवार को रूस द्वारा किए गए मिसाइल हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और कम से कम 52 अन्य घायल हो गए। देश के दक्षिणी खेरसोन क्षेत्र में एक अन्य हमले में तीन लोग मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि ये हमले यूक्रेन पर रूस द्वारा रातभर किए गए हमलों में शामिल हैं।

 इस बीच, रूस उन क्षेत्रों में स्थानीय चुनाव में राजनीतिक रूप से अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहा है जिन्हें उसने अवैध रूप से रूस के साथ मिला लिया है। इनमें कुछ ऐसे भी इलाके हैं जिन पर उसका अब भी पूर्ण नियंत्रण नहीं है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह इन ‘‘फर्जी चुनावों’’ को मान्यता नहीं देता है। 

बीती रात हुए इन हमलों से कुछ ही दिन पहले पूर्वी यूक्रेन के एक बाजार पर किए गए हमले में 16 लोग मारे गए और रोमानिया में ड्रोन का मलबा मिला। इससे स्थानीय लोगों में यह डर फैल गया कि युद्ध यूक्रेन से सटे नाटो के सदस्य देश में भी फैल सकता है। जेलेंस्की के गृहनगर क्रीव्यी रिह में शुक्रवार को हुए हमले में दस इमारतें नष्ट हो गईं। 

यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लीमेंखो के अनुसार मलबे से निकाले गए तीन लोगों की हालत गंभीर है। क्लीमेंखो द्वारा टेलीग्राम पर सार्वजनिक की गयी तस्वीरों में एक भवन से आग की लपटें उठती हुईं तथा आपात सेवाओं के लोग घायलों को बचाते हुए दिखे। उन्होंने बताया कि दक्षिण यूक्रेन के खेरसोन क्षेत्र के ओडराडोकामियांका गांव में भी शुक्रवार को रूसी हमले में तीन लोगों की मौत हो गयी। 

ये भी पढ़ें:- UK: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को पुण्यतिथि पर महाराजा चार्ल्स और प्रधानमंत्री सुनक ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म