बहराइच : हाथ में पटाखा दगने से बालक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के नौतला गांव निवासी एक बालक के हाथ में पटाखा दग गया। जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम नौतला निवासी आशुतोष (10) पुत्र अंबर लाल गांव में खेलते समय पास के खेत में चला गया। खेत में बंदर को भगाने के लिए पटाखा रखा था। जिसे उठाकर वह खेलने लगा। शुक्रवार दोपहर में खेलते समय पटाखा उसके हाथ में ही दग गया। जिससे वह झुलसकर घायल हो गया। हाथ और चेहरा जल गया है। उसे परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता अंबर लाल ने बताया कि बंदर भगाने के लिए पटाखा रखा। जिसे उठाने पर हाथ में दाग गया। उन्होंने बताया कि शायद बेटे ने माचिस जला दी होगी।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : वारदात का राजफाश न कर दे, इसलिए की थी महिला की हत्या

संबंधित समाचार