बांदा पंचायत उपचुनाव : बसपा की संगीता ने भाजपा की लज्जावती को दी शिकस्त  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीडीओ ने 4 बूथों में फिर कराई मतगणना, जिला मुख्यालय पर सौंपा प्रमाणपत्र

बांदा,अमृत विचार। जिला पंचायत की एक सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपाइयों के हंगामे के बीच आखिरकार बसपा उम्मीदवार बाजी मारने में कामयाब रहीं। बसपा की संगीता ने 9034 मत हासिल कर सत्ताधारी भाजपा की लज्जावती को 4343 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी। भाजपा को मात्र 4691 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। हालांकि मतगणना के बाद परिणाम को प्रभावित करने को भाजपाइयों ने मतगणना केंद्र में हंगामा किया, लेकिन सत्ताधारियों की यह युक्ति काम नहीं कर पाई। निर्वाचन अधिकारी सीडीओ ने जिला मुख्यालय से बसपा उम्मीदवार को जीत का प्रमाणपत्र सौंप दिया। बता दें, कि पहले भी यह सीट बसपा के कब्जे में ही थी और यहां से बसपा की आशा वर्मा जिला पंचायत सदस्य थी, लेकिन अतर्रा नगर पालिका चुनाव में हिस्सा लेने के पहले उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। 

अतर्रा ग्रामीण वार्ड नंबर-23 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव में जहां बुधवार को मतदान कराया गया था, वहीं शुक्रवार को मतों की गणना की गई। मतगणना केंद्र नरैनी के राजकुमार इंटर कालेज को बनाया गया, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह मतगणना का काम शुरू किया गया। दोपहर एक बजे तक सभी 78 बूथों के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद जब परिणाम घोषित करने का समय आया तो भाजपा उम्मीदवार के समर्थकों ने हो हल्ला शुरू कर दिया और दोबारा मतगणना की मांग तेज कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी रेंडम पुनर्मतगणना कराई और चार बूथों की गिनती के बाद कोई गड़बड़ी न मिलने पर मतगणना पर संतोष जताया। लेकिन भाजपाई मानने को तैयार नहीं हुए और पुनर्मगणना की मांग पर अड़े रहे। 

ऐसे में निर्वाचन अधिकारी सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या कड़ी सुरक्षा के बीच बिना नतीजा घोषित किए अधिकारी मतपेटियां लेकर जिला मुख्यालय रवाना हो गए। जिससे थोड़ी देर के लिए तो विजई बसपा उम्मीदवार व उसके समर्थक मायूस हो गए। लेकिन बाद में विकास भवन में विजयी प्रत्याशी संगीता वर्मा को प्रमाण पत्र सौंपा गया। प्रमाण पत्र हासिल होते ही बसपा के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई और बसपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 

बसपा उम्मीदवार संगीता वर्मा ने 9034 मत हासिल किए और एकमात्र प्रतिद्वंदी बसपा की लज्जावती को मात्र 4691 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। जबकि 680 मत अवैध घोषित किए गए। बता दें कि यह सीट पहले भी बसपा के कब्जे में ही थी। बसपा की आशा वर्मा के त्यागपत्र के बाद खाली हुई सीट पर एक बार फिर से बसपा ने जीत का परचम लहराया है। राजकुमार इंटर कॉलेज में छह कक्षों में 12 टेबल लगाकर मतों गणना की गई।

ये भी पढ़ें -Ghosi bypoll : अखिलेश यादव ने Tweet कर दी सुधाकर सिंह और जनता को बधाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका