रामपुर: मिलकखानम में सर्पदंश से महिला की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। सब्जी विक्रेता महिला को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए। लेकिन, झाड़-फूंक करने वालों के पास पहुंचने से पूर्व ही महिला की सर्प दंश के कारण मौत हो गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

तहसील क्षेत्र के मिलकखानम निवासी  50 वर्षीय चमेली पत्नी डोरीलाल मिलकखानम के निकट नहर पर फल एवं सब्जी का फड़ लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। गुरुवार की रात अपनी दुकान का फड़ समेट कर घर वापस आ गई। रात को महिला भीषण गर्मी के कारण अपने परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। अचानक रात को तेज हवा से आई बारिश के चलते उसकी आंख खुल गई।

 महिला चारपाई से उतरकर परिजनों को जगाने लगी। इस दौरान अंधेरे मे महिला को पैर मे किसी चीज के काटने का एहसास हुआ तो टार्च की रोशनी मे देखा तो सांप था जिस पर महिला के परिवार वाले घबरा गए। आनन-फानन में महिला को झाड़ फूंक कराने के लिए ले गए,लेकिन इससे पूर्व ही महिला की मौत हो गई। परिजन महिला के शव को घर ले आये। शुक्रवार को मृतक महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के  परिजनों में कोहराम मचा है।

ये भी पढ़ें:- भाजपा सरकार ने तीन गुना बढ़ा दी सिलेंडर पर महंगाई : बेगम नूरबानो

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा