जौनपुर: शार्ट सर्किट से कमरे में लगी आग, महिला और दो बच्चों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मडियाहूं इलाके के पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मड़ियाहूं …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मडियाहूं इलाके के पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सुइथा गांव निवासी मनोज गौतम की पत्नी सविता (30)सविता दो बच्चों तीन वर्षीय पुत्र दीवान और आठ माह के दिग्विजय के साथ अपने कमरे में कूलर चला कर सो गई। कुछ देर बाद अचानक हाई-वोल्टेज के कारण कूलर में शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि धुंआ निकलते देख सविता की सास कमरे की तरफ गई और दरवाजा खोला तो कमरे में आग एवं धुंआ के सिवा कुछ नहीं दिखाई नहीं पड़ रहा था। बूढ़ी सास ने चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। जिसमें सविता, उसका बेटा दीवान की मौत हो चुकी थी जबकि आठ माह का दूधमुहा बच्चे दिग्विजय की सांस चल रही थी, बच्चे की भी मड़ियाहूं सीएचसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

संबंधित समाचार