चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर राजद नेता मनोज झा ने आंध्र सरकार पर साधा निशाना 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मनोज झा ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार की आलोचना की। झा ने कहा कि भारतीय राजनीति में अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ अतिवादी कदम उठाना एक नया चलन बन गया है। 

मनोज झा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ इस देश में एक नया चलन शुरू हो गया है, जहां आप राजनीतिक मतभेदों के कारण अतिवादी कदम उठाने की सीमा तक चले जाते हैं।’’ झा ने आगे कहा कि जगन ने यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और अमित शाह जी से सीखा है, लेकिन ऐसे कार्यों का असर अधिक समय तक नहीं रहता। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ना केवल पूर्व मुख्यमंत्री हैं, बल्कि उन्होंने आधुनिक आंध्र प्रदेश के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। 

तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू को कौशल विकास निगम में धन की कथित हेराफेरी से जुड़े 550 करोड़ रुपये के घोटाले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के दल ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से गिरफ्तार किया, जहां उनकी बस खड़ी थी। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार ने नायडू की गिरफ्तारी का बचाव करते हुए कहा कि वह कौशल विकास योजना घोटाले के सरगना हैं। 

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार