हरदोई : सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई /अतरौली, अमृत विचार। ग्राम बानपुर से ई रिक्शा पर सवार होकर अपनी ससुराल कुन्हा संडीला जा रहे मजदूर का ई रिक्शा नीलगाय सामने आ जाने से पलट गया , जिससे घायल मजदूर की इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात मौत हो गई। दूसरी ओर संडीला से मजदूरी करके साथी साथ वापस घर जा रहे चालक युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। 

13 - 2023-09-09T190401.136

अतरौली थानाक्षेत्र के ग्राम बानपुर निवासी ओमप्रकाश 38 पुत्र स्वर्गीय गुरुदयाल ई रिक्शा से ससुराल कुन्हा संडीला जा रहा था , रास्ते में लालपुर टेढ़ी पुलिया के पास रिक्शे के सामने नीलगाय आ गई जिससे रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में परिजन सीएचसी भरावन ले गए जहां से चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में देखरेख का अभाव देख परिजन ओमप्रकाश को निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 

13 - 2023-09-09T190236.381

दूसरी तरफ हाजीपुर निवासी संदीप 28 पुत्र संतराम गांव निवासी केशनपाल के साथ संडीला मजदूरी करने गया था। रात को घर वापसी के समय बानपुर के पास पीछे से ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक संदीप उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई , पीछे सवार केशनपाल घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा ने बताया अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनो शवों को पीएम हेतु भेजा गया है ।

ये भी पढ़ें -वाराणसी : सपा की जीत पर बोले मंत्री जयवीर - हारने पर EVM को बताते हैं जिम्मेदार, जीत पर साध लेते हैं चुप्पी

संबंधित समाचार