प्रतापगढ़ : फ्लोर मिल संचालक की सोते समय धारदार हथियार से हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुण्डा / प्रतापगढ़, अमृत विचार। घर से पांच सौ मीटर दूर आटा चक्की पर सो रहे अधेड़ की शुक्रवार की रात धारदार हथियार से  हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। उसे बुलाने के लिए आटा चक्की पर पहुंचे तो रक्त रंजित शव देख अवाक रह गए। हत्या की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बंधवा विजयीमऊ निवासी हरिश्चंद्र पटेल (55) पुत्र विशेषर खेती का काम करता था। वह घर से पांच सौ मीटर दूर खुद की जमीन में आटा चक्की लगाकर उसका संचालन करता था। हमेशा की तरह शुक्रवार की रात घर से खाना  खाकर आटा चक्की पर सोने के लिए चला गया। देर रात उसकी धारदार हथियार से सोते समय हमलाकर हत्या कर दी गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों समेत ग्रामीणों  में सनसनी फैल गई। परिजनों व ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। 

एसओ इंद्रदेव ने बताया कि हत्या के कारणों की तलाश शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया।

ये भी पढ़ें - उन्नाव में शिक्षा मित्र और किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

संबंधित समाचार