महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह राजघाट पर जी20 नेताओं की अगवानी की, जहां वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा सबसे पहले राजघाट पहुंचने वालों में शामिल थीं। मोदी ने जी20 नेताओं को 'अंगरखा' पहनाकर उनका स्वागत किया। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद जी20 नेता ‘लीडर्स लाउंज’ में 'शांति दीवार' पर हस्ताक्षर भी करेंगे।
इस दौरान, पृष्ठभूमि में 'बापू कुटी' का चित्र दिखाई दिया। महाराष्ट्र में वर्धा के पास सेवाग्राम आश्रम में स्थित 'बापू कुटी' 1936 से लेकर 1948 में महात्मा गांधी की मृत्यु तक उनका निवास स्थान था। प्रधानमंत्री जी20 नेताओं को 'बापू कुटी' के महत्व के बारे में समझाते नजर आए। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद जी20 नेता ‘लीडर्स लाउंज’ में 'शांति दीवार' पर हस्ताक्षर भी करेंगे।
ये भी पढ़ें-आदित्य-एल1 की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित तीसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी, इसरो ने दी जानकारी
