गोरखपुर : माफिया विनोद पर बढ़ी इनामी राशि, कई सम्पत्तियां हुईं सीज
गोरखपुर, अमृत विचार। यूपी के बड़े अपराधियों में शुमार विनोद उपाध्याय पर एडीजी जोन गोरखपुर ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। अब तक इस इनाम की राशि 50 हजार रुपये थी। उपाध्याय पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी समेत दर्जनों मामले दर्ज है। पुलिस अभी तक इसे पकड़ने में असफल रही है।
इस बीच विनोद उपाध्याय की तमाम संपत्तियों को पुलिस ने सीज कर दिया है। इससे जुड़े और इसके सगे भाई की भी संपत्ति पुलिस ने सीज कर इस पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन न तो विनोद कोर्ट में हाजिर हुआ और न ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर पाई है।
ये भी पढ़ें -रौजागांव ओवर ब्रिज पर LPG टैंकर में गैस रिसाव से लगी आग, फोम टेंडर से पाया गया काबू
