अमेठी में बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान, बुजुर्ग की मौत  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। लगातार तीन दिनों से  जिले में हो रही रुक-रुक कर बारिश अब आफत बन गई है। बारिश में कच्चा मकान जर्जर होने के बाद धराशाई हो गया और इस मकान में दबाकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये दुर्घटना जनपद के जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में हुई है। गांव के रहने वाले 70 वर्षीय रामदयाल अपने कच्चे मकान में सो रहे थे लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण उनके कच्चे मकान में दरारें आ गई थीं। जब तक रामदयाल कुछ समझ पाते तब तक पूरा मकान धराशाई हो गया। परिजनों ने रामदयाल को जैसे-तैसे निकाल कर अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि कच्चा मकान गिरने से बुजुर्ग की मौत हुई है मौके पर पहुंचकर शव  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया राजस्व  टीम को भी सूचना दी गई है। 

ये भी पढ़ें -बहराइच : घर में घुस गया विशालकाय मगरमच्छ, रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा

संबंधित समाचार